Rajasthan vidya sambal yojana / राजस्थान विद्या संबल योजना 2022
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 राजस्थान विद्या संबल योजना भर्ती 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी इसमें बिना परीक्षा के होगा सिलेक्शन, आवेदन प्रक्रिया शुरू
सरकारी स्कूलों में खाली चल रहे पदों को गेस्ट फैकेल्टी लगाकर भरा जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने 17 अक्टूबर 2022 को शिक्षकों को गेस्ट फैकेल्टी के रूप में लगाने का टाइम फ्रेम जारी कर दिया है। इसके अनुसार 1 नवंबर 2022 को स्कूल वाइज सभी खाली पदों की जानकारी प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी 2 नवंबर से 4 नवंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति के आदेश 12 नवंबर 2022 को जारी कर दिए जाएंगे। इसके बाद अभ्यर्थी 19 नवंबर 2022 तक कार्य ग्रहण कर सकेंगे। Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 के लिए रिटायर शिक्षकों के साथ ऐसे शिक्षक भी आवेदन कर सकते हैं जिनके पास संबंधित पद के सेवा नियमों के अनुसार योग्यता है। इन पदों पर स्थाई रूप से नियुक्ति दी जाएगी।
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 Latest News
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के खाली चल रहे पदों पर अब बेरोजगार अभ्यर्थियों को गेस्ट फैकेल्टी के रूप में लगाया जाएगा। इससे पहले इन पदों पर सेवानिवृत्त शिक्षकों को लगाने के आदेश जारी हुए थे। लेकिन सेवानिवृत्त शिक्षकों के इसमें रूचि नहीं लेने के कारण शिक्षा विभाग को विद्या संबल योजना में बदलाव करना पड़ा है। अब B.ed और रीट की पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान की 64781 स्कूलों में लगभग 93147 शिक्षकों के पद रिक्त हैं। इन पर अब गेस्ट फैकेल्टी के रूप में शिक्षक लगाए जाएंगे। Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 में व्याख्याता, वरिष्ठ अध्यापक, अध्यापक लेवल प्रथम और द्वितीय, पीटीआई एवं प्रयोगशाला सहायक के पद शामिल हैं। वहीं सरकार द्वारा 60260 पदों पर स्थाई शिक्षक भर्ती प्रस्तावित है। Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 में अभ्यर्थियों को प्रति घंटा मानदेय दिया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थी 2 नवंबर से 7 नवंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्रों की जांच विद्यालयवार प्रकाशित किए गए रिक्त पदों के लिए पद एवं विषयवार वरीयता सूची का प्रकाशन संबंधित प्राचार्य एवं पीईईओ करेंगे। राजस्थान विद्या संबल योजना 2022 की संपूर्ण जानकारी एवं ऑफिशल नोटिफिकेशन नीचे उपलब्ध करवा दिया है।
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 Education Qualification
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 के तहत शैक्षणिक योग्यता की जानकारी नीचे दी गई है इसके अलावा अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी अधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकता है।
विद्या संबल योजना राजस्थान योग्यता
| Post Name | Education Qualification |
| व्याख्याता (विभिन्न विषय) | राजस्थान शिक्षा (राज्य एवं अधीनस्थ ) सेवा नियम – 2021 में संबंधित पद एवं विषय हेतु वर्णित प्रावधानों के अनुसार रखी गई है। |
| वरिष्ठ अध्यापक (विभिन्न विषय) | राजस्थान शिक्षा (राज्य एवं अधीनस्थ सेवा नियम – 2021 में संबंधित पद एवं विषय हेतु वर्णित प्रावधानों के अनुसार रखी गई है। |
| अध्यापक लेवल-2 (विभिन्न विषय) | राजस्थान पंचायत राज नियम–1996 में संबंधित पद एवं विषय हेतु वर्णित प्रावधानों के अनुसार रखी गई है। |
| अध्यापक लेवल-1 | राजस्थान पंचायत राज नियम-1996 में संबंधित पद एवं विषय हेतु वर्णित प्रावधानों के अनुसार रखी गई है। |
| प्रयोगशाला सहायक | राजस्थान शिक्षा (राज्य एवं अधीनस्थ सेवा नियम – 2021 में वर्णित प्रावधानों के अनुसार रखी गई है। |
नोट:
1. गेस्ट फैकल्टी हेतु न्युनतम आयु आवेदित पद से संबंधित सेवा नियमों में वर्णित प्रावधानों के अनुसार होगी।
2. विद्या संबल योजना के तहत गेस्ट फैकल्टी के रूप में सेवानिवृत / निजी अभ्यर्थी लगाए जायेंगे ।
3. सेवा निवृत शिक्षक गेस्ट फैकल्टी के रूप में लगाए जाने हेतु पात्र होंगे, बशर्ते उसके आवेदित पद की न्यूनतम
वांछित योग्यता अर्जित की हो। परन्तु अध्यापक लेवल-1 व अध्यापक लेवल-2 पदों के लिए सेवा निवृत
शिक्षकों हेतु रीट परीक्षा उत्तीर्ण की बाध्यता नहीं होगी।
4. सेवा निवृत शिक्षक अधिकतम 65 वर्ष की आयु तक ही गैस्ट फैकल्टी के रूप में कार्य करने हेतु पात्र होंगे।
5. भाषा विषयों को छोड़कर शेष विषयों के लिए अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम कक्षाओं के लिए गेस्ट
फैकल्टी के रूप में लगाए जाने हेतु संबंधित पद व विषय के लिए संबंधित सेवा नियमों में प्रावधानित न्यूनतम
शेक्षणिक वांछित अर्हता अंग्रेजी माध्यम में अर्जित की जानी अनिवार्य होंगी।
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 Salary
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 के लिए वेतन इस प्रकार रखा गया है।
| पद (अध्यापक / प्रशिक्षक) | कक्षा | प्रति घंटा मानदेय | अधिकतम मासिक मानदेय |
| ग्रेड-III (अध्यापक लेवल प्रथम, लेवल द्वितीय) | 1st to 8th | 300 रुपए | 21000 रुपए |
| ग्रेड-II (वरिष्ठ अध्यापक) | 9th to 10th | 350 रुपए | 25000 रुपए |
| ग्रेड-I (प्राध्यापक) | 11th to 12th | 400 रुपए | 30000 रुपए |
| प्रयोगशाला सहायक | – | 300 रुपए | 21000 रुपए |
| शारीरिक प्रशिक्षक अनुदेशक | – | 300 रुपए | 21000 रुपए |
How to Apply Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022
आवेदन का प्रारूप जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी इसे एक अच्छी क्वालिटी के कागज पर प्रिंट करके इसमें पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरें और अपने सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स को सलंगन कर विभाग स्कूल समय में संबंधित स्कूल में प्रिंसिपल या पीईईओ को आवेदन देना होगा। अभ्यर्थी आवेदन करने के लिए खुद उपस्थित होगा।
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 Age Limit
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 के लिए 65 वर्ष तक की आयु के सेवानिवृत्त शिक्षक आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त निजी अभ्यर्थी संबंधित पद की पात्रता के हिसाब से योग्यता रखने वाले भी आवेदन कर सकते हैं।
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 किन पदों पर शिक्षक लगेंगे
राजस्थान विद्या संबल योजना 2022 के तहत व्याख्याता, वरिष्ठ अध्यापक, अध्यापक, लेवल प्रथम और द्वितीय, प्रयोगशाला सहायक और शारीरिक शिक्षकों के पदों पर लगाए जाएंगे। इसके अलावा अभ्यर्थी और अधिक विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 खाली पदों का प्रकाशन कहां होगा
इसमें स्कूल वाइज खाली पदों का प्रकाशन संबंधित स्कूलों के नोटिस बोर्ड, क्षेत्री या गांव के सार्वजनिक स्थान, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक एवं माध्यमिक कार्यालय और विभागीय वेबसाइट पर किया जाएगा।
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 मेरिट सूची का निर्धारण
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 के लिए अभ्यर्थियों के आवेदन करने के बाद वरीयता सूची तैयार की जाएगी। गेस्ट फैकेल्टी के लिए प्राप्त आवेदन फॉर्म की जांच के बाद स्कूल की ओर से सूची प्रकाशित की जाएगी। वरीयता सूची पद की वांछित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के प्राप्त अंकों का 75% और प्रशैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांक को का 25% अंक भार जोड़कर तैयार की जाएगी और इसी के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी।
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 Required Documents
राजस्थान विद्या संबल योजना 2022 के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स नीचे दिए गए हैं।
- आवेदक के सभी शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र।
- अभी तक का आधार कार्ड या पहचान पत्र।
- मूल निवास प्रमाण पत्र।
- जाति प्रमाण पत्र।
- अनुभव संबंधी प्रमाण पत्र।
- राष्ट्रीय या राज्य पुरस्कार प्रमाण पत्र।
- विकलांग प्रमाण पत्र।
- शिक्षा क्षेत्र संबंधी अन्य कोई प्रमाण पत्र
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 Schedule
| Event | Date |
| विज्ञप्ति एवं रिक्तियों का प्रकाशन | 1 November 2022 तक |
| आवेदन की तिथि | 2 November 2022 से 7November 2022 (विद्यालय समय में) |
| प्राप्त आवेदनों की सूची प्रकाशित करना (स्कूल) | 9 November 2022 |
| पात्रता की जाँच करना / वरीयता सूची बनाना ( अस्थाई) एवं जारी करना | 11 November 2022 |
| आपत्तियाँ मांगना | 12 November 2022 |
| अंतिम वरीयता सूची बनाना (स्थाई) | 16 November 2022 |
| मूल दस्तावेजों की जाँच करना | 17 ,18 November 2022 |
| आदेश जारी करना | 19 November 2022 |
| कार्यग्रहण की अंतिम तिथि | 26 November 2022 |
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 Important Dates
Start Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 | 2 November 2022 |
Last Date Offline Application form | 4 November 2022 |
| Application form | |
Official Notification | Click Here |
| Official Website | Click Here |
| Join WhatsApp Group |

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें