Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2022 चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को फरवरी 2023 से मिलेंगे स्मार्टफोन Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 Online Registration Rajasthan Free Mobile Yojana: राजस्थान सरकार ने 23 फरवरी, 2022 को बजट में घोषणा की गई थी कि राजस्थान की 1.33 करोड़ महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन दिए जाएंगे। सबसे पहले तो सबसे बड़ी बात ये जान लीजिए कि अब 1.33 करोड़ नहीं जन आधार कार्ड धारक सभी 1.35 करोड़ महिलाओं को ये फोन दिए जाएंगे। राजस्थान में फ्री मोबाइल वितरण को लेकर अब नई अपडेट आ गई है महिलाओं को लगभग 9500 रुपए की कीमत वाला मोबाइल दिया जाएगा। मोबाइल के साथ 3 साल तक हर महीने 5 जीबी डेटा, लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा असीमित फ्री एवं मोबाइल सिम भी फ्री दी जाएगी। राजस्थान की प्रत्येक ग्राम पंचायत में कैंप लगाकर दिसंबर 2022 के बाद फोन बांटे जाएंगे। फोन के इस्तेमाल करने की जानकारी डिजिटल सखी द्वारा दी जाएगी। डिजिटल सखी ई केवाईसी कैसे करें एवं फोन का इस्तेमाल कैसे करें इनकी जानकारी देंगी।...